वियना: ऑस्ट्रिया के स्कूल में सामूहिक गोलीबारी के बाद तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी। इस घटना में कम से कम 11 लोग मारे गये जिसमें हमलावर भी शामिल है। अन्य 11 को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने कहा कि यह घटना देश के लिए एक ‘अकल्पनीय हिंसा’ का कृत्य है। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलन ने भी घटना की निंदा की और कहा,“ यह घटना देश के दिल पर प्रहार है।”स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज़ के एक स्कूल में हुयी गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गये जिनमें हमलावर भी शामिल है। अन्य 11 को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है
मेष: दिन शुभ रहेगा...