Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेपाल में हिमस्खलन से तीन लोगों की मौत, 12 घायल

May 8, 2023

नेपाल में हिमस्खलन से तीन लोगों की मौत, 12 घायल

काठमांडू: उत्तर पश्चिमी नेपाल के मुगु जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये है। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पड़ोसी जुमला जिले के कुल 15 लोग कैटरपिलर फंगस यार्सागुम्बा की तलाश में मुगु गए थे, लेकिन ये लोग शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गए। यार्सागुम्बा बीनने वाले पतरासी ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष पूर्णा सिंह बोहोरा ने बताया कि सभी 15 लोग हिमस्खलन में दब गए। जिसमें 12 घायल हो गए और तीन लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है।

मुगु के मुख्य जिला अधिकारी मोहन बहादुर थापा ने कहा कि बचाव अभियान के लिए सुरक्षाकर्मियों की एक टीम भेजी गई थी, लेकिन बर्फबारी के कारण बचाव अभियान में बाधा आई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल जिला मुख्यालय से दो दिन की पैदल दूरी पर है। हमारी बचाव टीम अभी तक वहां नहीं पहुंची है। गत 02 मई को पश्चिमी नेपाल के दारचुला जिले में हिमस्खलन में यार्सागुम्बा बीनने वाले पांच लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें