Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में बड़ा हादसा: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत

June 16, 2026

अमेरिका में बड़ा हादसा: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत

कैलिफोर्निया: अमेरिकी वायु सेना के सबसे शक्तिशाली विमानों में शामिल B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर एक बड़ी दर्दनाक का शिकार हो गया। बता दें कि दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह विमान नियमित परीक्षण मिशन पर था। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:20 बजे उड़ान भरने के बाद अचानक विमान ने नियंत्रण खो दिया और एयर बेस के क्षेत्र में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई दिया, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

किसी के बचने की संभावना नहीं

एयर फोर्स अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसमें किसी के जीवित बचने की संभावना नहीं थी। विमान में सैन्य कर्मियों के अलावा सरकारी कर्मचारी और तकनीकी परियोजनाओं से जुड़े कुछ विशेषज्ञ भी मौजूद थे। हादसे के बाद आपातकालीन टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका।

रडार आधुनिकीकरण मिशन से जुड़ा था विमान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, B-52 बॉम्बर एयर फोर्स के रडार आधुनिकीकरण कार्यक्रम से संबंधित परीक्षण गतिविधियों में हिस्सा ले रहा था। उड़ान के तुरंत बाद आई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां विमान के फ्लाइट डेटा, तकनीकी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।

अमेरिकी सैन्य ताकत का अहम हिस्सा है B-52

B-52 बॉम्बर को दुनिया के सबसे प्रभावशाली लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों में गिना जाता है। वर्ष 1955 से सेवा में मौजूद यह विमान पारंपरिक और परमाणु दोनों प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी लंबी उड़ान क्षमता और हवा में ईंधन भरने की सुविधा इसे अमेरिकी सैन्य रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाती है।

वर्तमान में अमेरिकी वायु सेना के बेड़े में दर्जनों B-52 विमान सक्रिय हैं और इन्हें आधुनिक तकनीक से लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। हाल के वर्षों में मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों में कई सैन्य अभियानों में भी इनका इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें…

एजेंसियों द्वारा शुरू की गई जांच

अमेरिकी वायु सेना ने हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में कई महीने लग सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें