Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शांति, स्थिरता और समावेशी विकास के भविष्य का सहनिर्माण करेंगे बांग्लादेश और चीन: मोहम्मद यूनुस

September 19, 2025

शांति, स्थिरता और समावेशी विकास के भविष्य का सहनिर्माण करेंगे बांग्लादेश और चीन: मोहम्मद यूनुस

हाल ही में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश-चीन सम्बंध दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ मित्रता, पारस्परिक सम्मान और साझा विकास का मॉडल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देश शांति, स्थिरता और समावेशी विकास के भविष्य का सहनिर्माण करते रहेंगे।

यूनुस ने बांग्लादेश में चीनी दूतावास द्वारा चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 76वीं वर्षगांठ और चीन व बांग्लादेश के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित सत्कार समारोह में वीडियो भाषण दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश-चीन सम्बंध निरंतर गहरे, विस्तारित और मजबूत हो रहे हैं और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हो रहे हैं। 1975 में राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देशों के बीच सहयोग का विस्तार व्यापार और निवेश, बुनियादी ढाँचा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में हुआ है। दोनों देशों की भावी समृद्धि और विकास एक-दूसरे से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं, और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देश शांति, स्थिरता और समावेशी विकास के भविष्य का सहनिर्माण करते रहेंगे।

बांग्लादेश में चीनी राजदूत याओवन ने समारोह में अपने भाषण में कहा कि 50 वर्षों के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को देखते हुए, चीन और बांग्लादेश हमेशा से अच्छे पड़ोसी, अच्छे मित्र और अच्छे साझेदार रहे हैं, जो एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, एक-दूसरे के साथ ईमानदारी से व्यवहार करते हैं, रणनीतिक स्वतंत्रता रखते हैं और आपसी लाभ के लिए सहयोग करते हैं। चीन बांग्लादेश के साथ आधुनिकीकरण की यात्रा में एक दूसरे का समर्थन जारी रखने और हाथ मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार है, जिससे चीन-बांग्लादेश साझा भविष्य वाले समुदाय में एक नया अध्याय लिखा जा सके।

चीन और बांग्लादेश के विभिन्न क्षेत्रों के 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने सत्कार समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में चीन और बांग्लादेश के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक फोटो प्रदर्शनी और चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें: Punjab Budget Session: शिक्षामंत्री बोले-शिक्षक की हादसे में मौत पर 1 करोड़ का मुआवजा, बैंक से बातचीत जारी

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें