Site icon Dainik Savera Times

बंगलादेश ने ढाका हवाई अड्डे पर श्रमिकों के लिए विशेष प्रतीक्षालय किया शुरू

ढाका: बंग्लादेश की सरकार ने राजधानी ढाका के हज़रत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एचएसआईए) पर देश के लाखों प्रवासी श्रमिकों के लिए एक विशेष प्रतीक्षालय शुरू किया है।

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने सोमवार को प्रवासी श्रमिकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए प्रतिक्षालय का उद्घाटन किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रतिक्षालय उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा।

Exit mobile version