इंटरनेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेन हादसों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक नया वीडियो अब चर्चा में है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन के सामने आ जाता है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बांग्लादेश का है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति जिंदा बचा या नहीं।

स्टेशन से एक ट्रेन गुजर रही होती है और ट्रैक के दोनों ओर कई लोग खड़े हैं। इस दृश्य से यह साफ जाहिर होता है कि वहां सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे। आसपास से लगातार ट्रेनें गुजर रही थीं, लेकिन लोग फिर भी ट्रैक के बेहद करीब मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति तेज रफ्तार में दौड़ते हुए ट्रैक की तरफ आता है। सामने से ट्रेन आती दिखती है, लेकिन वह व्यक्ति हटने के बजाय उसी दिशा में दौड़ने लगता है। तभी उसका पैर फिसल जाता है और वह ट्रैक पर गिर पड़ता है। कुछ ही पलों में ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है।
ये भी पढ़ें: सड़कों और हाईवे से हटाए जाए आवारा पशु… सुप्रीम कोर्ट का कड़ा निर्देश
खतरनाक मंजर
आसपास मौजूद लोग इस खतरनाक मंजर को देखकर दंग रह जाते हैं। व्यक्ति ट्रैक पर लेटा हुआ है और ट्रेन धीरे-धीरे उसके ऊपर से गुजर रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि व्यक्ति की जान बची या नहीं।

लोगों ने प्रशासन पर उठाए सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं कुछ ने उस व्यक्ति की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
ये भी पढ़ें: GOOD NEWS: विक्की कौशल बने पापा, कैटरीना कैफ ने दिया बेटे को जन्म, शेयर की ये पोस्ट
मेष: दिन शुभ रहेगा...