Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेशी आम पहली बार चीनी बाजार में प्रवेश किया

May 29, 2025

बांग्लादेशी आम पहली बार चीनी बाजार में प्रवेश किया

28 मई की शाम को, बांग्लादेश में उत्पादित 3 टन आम ढाका से उड़ान भरकर चीन के हुनान प्रांत की राजधानी छांगशा के हुआंगहुआ हवाई अड्डे पर पहुंचे। हुआंगहुआ हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने इनबाउंड फल निरीक्षण स्थल पर कार्गो लेबल, साइटोसनीटरी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की, और पैकेजिंग व फलों पर संगरोध निरीक्षण किया। कोई असामान्यता नहीं पाए जाने के बाद, आमों के इस बैच को उसी रात जारी कर दिया गया। यह पहली बार है कि चीन ने बांग्लादेशी आमों का आयात किया है, जो चीन और बांग्लादेश के बीच कृषि उत्पाद व्यापार सहयोग में एक नई सफलता है।

आम एक बांग्लादेशी भौगोलिक संकेत उत्पाद है, जिसका बंगाली में अर्थ है “बर्फ और हिम का समुद्र”। इसे बिक्री के लिए चीन के घरेलू ई-कॉमर्स, सुपरमार्केट और ताजा खाद्य श्रृंखलाओं में प्रवेश करने की योजना है। इससे पहले, बांग्लादेशी आमों को मुख्य रूप से मध्य पूर्व और यूरोपीय संघ के बाजार में निर्यात किया जाता है। चीन को निर्यात में सफलता के बाद, पहले वर्ष में इसके 100 टन से अधिक होने की उम्मीद है।

छांगशा सीमा शुल्क के पशु एवं पौध निरीक्षण विभाग के प्रभारी व्यक्ति के अनुसार, चीनी कस्टम प्रशासन ने जुलाई 2024 में बांग्लादेश से ताजे आमों के आयात की अनुमति देने के लिए एक घोषणा जारी की। इस वर्ष चीन और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। बताया गया है कि हाल के वर्षों में चीन-बांग्लादेश आर्थिक और व्यापार सहयोग ने उच्च स्तरीय विकास हासिल किया है। चीन लगातार 15 वर्षों से बांग्लादेश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें