Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग : 2023 सिल्क रोड टीवी समुदाय शिखर मंच आयोजित

February 15, 2023

पेइचिंग : 2023 सिल्क रोड टीवी समुदाय शिखर मंच आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के तत्वावधान में “2023 सिल्क रोड टीवी समुदाय शिखर मंच” 14 फरवरी को पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस मंच का विषय “हाथ मिलाकर सह-निर्माण और विकास, सहयोग व पारस्परिक लाभ और उभय जीत” है, जिसका उद्देश्य “बेल्ट एंड रोड” से जुड़े देशों की मीडिया के बीच उच्च गुणवत्ता वाले सिल्क रोड सहयोग को आगे बढ़ाना, मानविकी आदान-प्रदान को गहरा करना, लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है। मंच में 33 देशों और क्षेत्रों के 54 प्रमुख मीडिया संगठनों के 120 से अधिक प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से भाग लिया।

मंच में सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने भाषण देते हुए कहा कि इस वर्ष चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत “बेल्ट एंड रोड” पहल की 10वीं वर्षगांठ है। “बेल्ट एंड रोड” का उच्च गुणवत्ता वाला सह-निर्माण अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को गहरा करने के लिए कारगर मंच बन गया है और मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय का संयुक्त निर्माण करने का महत्वपूर्ण मार्ग बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में विश्व, युग और इतिहास का अभूतपूर्व परिवर्तन जारी है। विभिन्न देशों की मीडिया को संयुक्त परामर्श, सह-निर्माण और साझा सिल्क रोड भावना को बनाए रखते हुए मानव जाति के सामान्य मूल्य का प्रचार करना चाहिए, और सेतु की भूमिका निभानी चाहिए, ताकि मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय की स्थापना को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

मंच में उपस्थित लोगों ने कहा कि सिल्क रोड टीवी समुदाय मीडिया के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग के विस्तार और विकास, आपसी लाभ और उभय जीत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। “बेल्ट एंड रोड” पहल के लिए मजबूत मीडिया सहयोग और संचार की आवश्यकता है। विभिन्न सदस्य हाथ मिलाकर सीमा-पार समुदाय के विकास को बढ़ावा देंगे, विभिन्न देशों और राष्ट्रों के बीच आपसी समझ बढ़ाएंगे, और सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए मानव जाति की सुंदर अभिलाषा को पहुंचाएंगे। बता दें कि सिल्क रोड टीवी समुदाय की स्थापना को 7 साल हो चुके हैं। वर्तमान में इसके सदस्य और भागीदार 63 देशों और क्षेत्रों में 143 संस्थानों में विकसित हो गए हैं। जी7 देशों में पूर्ण कवरेज, जी20 देशों में 85 प्रतिशत कवरेज, और “बेल्ट एंड रोड” से जुड़े देशों में सार्वभौमिक कवरेज हो गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें