Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग:सऊदी अरब, ईरान के विदेश मंत्रियों की सात वर्षों में पहली औपचारिक मुलाकात

April 6, 2023

पेइचिंग:सऊदी अरब, ईरान के विदेश मंत्रियों की सात वर्षों में पहली औपचारिक मुलाकात

इस साल 10 मार्च को पेइचिंग में सऊदी-ईरान संवाद के अनुवर्ती के रूप में, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन ने 6 अप्रैल को पेइचिंग में मुलाकात की। यह दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच सात से अधिक वर्षों में पहली औपचारिक मुलाकात है। 

चीन की सक्रिय मध्यस्थता के तहत, चीन, सऊदी अरब और ईरान ने मार्च में पेइचिंग में एक त्रिपक्षीय संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें घोषणा की गई कि सऊदी अरब और ईरान ने एक द्विपक्षीय समझौता हासिल किया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच राजनयिक संबंधों को बहाल करने, दो महीने के भीतर दूतावासों और प्रतिनिधि कार्यालयों को फिर से खोलने और एक दूसरे के यहां राजदूत भेजने पर सहमति शामिल है। बताया गया है कि पेइचिंग जाने से पहले सऊदी अरब और ईरान के विदेश मंत्रियों ने कई बार फोन पर बातचीत की और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को फिर से शुरू करने और अन्य समझौतों को शुरू करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें