Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग शिखर सम्मेलन से अफ्रीका और चीन के बीच सहयोग की दिशा होगी स्पष्ट

September 6, 2024

पेइचिंग शिखर सम्मेलन से अफ्रीका और चीन के बीच सहयोग की दिशा होगी स्पष्ट

कई अफ्रीकी देशों की मीडिया संस्थाओं का ध्यान हाल में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन पर केंद्रित हुआ है। उनके विचार में वर्तमान शिखर सम्मेलन से अफ्रीका और चीन के बीच सहयोग की दिशा स्पष्ट होगी और इसमें नयी उम्मीद जगेगी। रवांडा के अखबार “नया समय” ने लेख प्रकाशित कर कहा कि वर्तमान शिखर सम्मेलन के दौरान अफ्रीकी देशों और चीन के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिये नया खाका तैयार किया। शिखर सम्मेलन में संपन्न घोषणा पत्र में मुख्य मुद्दों पर अफ्रीका और चीन के बीच आम सहमति जुटायी गयी और भविष्य में उच्च गुणवत्ता वाले सहयोग की योजना बनायी।

दक्षिण अफ्रीका के अखबार “राजनयिक चक्र” के संस्थापक केतन बुहाना ने कहा कि पेइचिंग शिखर सम्मेलन अफ्रीका और चीन के बीच सहयोग मजबूत करने और सहयोग को नये स्तर पर पहुंचाने के लिये महत्वपूर्ण है। साझा दृष्टिकोण, रणनीतिक संपर्क और उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर वचन के जरिये अफ्रीका-चीन संबंध समृद्ध और संतुलित नये वैश्विक युग के निर्माण में मदद करेंगे। घाना मीडिया “घानानेट” ने टिप्पणी जारी कर कहा कि पेइचिंग शिखर सम्मेलन अफ्रीका और चीन के बीच सहयोग का भविष्य निश्चित करेगा और व्यापार, निवेश, तकनीक व शासन में सहयोग का विस्तार करेगा।

सेनेगल के राष्ट्रपति ने 5 सितंबर को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया कि पेइचिंग शिखर सम्मेलन में उद्योग, कृषि, ऊर्जा और डिजिटल प्रौद्योगिकी का समर्थन करने के लिये ठोस वचन दिया गया। भविष्य में सेनेगल और चीन विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग जारी रखेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें