चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 20 मई को चीन की राजधानी पेइचिंग में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ बातचीत की। इस दौरान, वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा पाकिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने में दृढ़ता से समर्थन करेगा, पाकिस्तान को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ तलाशने में समर्थन देगा, आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में बड़ी भूमिका निभाने में पाकिस्तान का समर्थन करेगा, और साझा भविष्य वाले चीन-पाकिस्तान समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देगा।
उधर, डार ने कहा कि पाकिस्तान चीन के बीच भाईचारे की मित्रता को संजोता है, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है और अपने राष्ट्रीय हितों व सम्मान की रक्षा में चीन का समर्थन करता है। उन्होंने और कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच चौतरफा सहयोग को मजबूत करने की आशा है और पाकिस्तान में चीनी कर्मियों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
इसके अलावा, डार ने पाकिस्तान तथा भारत के बीच युद्ध विराम समझौते पर पहुंचने के बाद से नवीनतम स्थिति और पाकिस्तान की चिंताओं से परिचित कराया तथा न्याय को कायम रखने, युद्ध विराम और शांति के लिए निरंतर प्रयास करने तथा महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए चीन को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेगा तथा स्थिति को सामान्य बनाने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखने को तैयार है।
वांग यी ने बताया कि चीन पाकिस्तान और भारत द्वारा वार्ता के माध्यम से अपने मतभेदों को उचित ढंग से निपटाने, व्यापक और स्थायी युद्धविराम प्राप्त करने तथा मौलिक समाधान खोजने का स्वागत और समर्थन करता है।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...