Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Biden एक-दो दिन में करेंगे फैसला कि चुनावी दौड़ में बने रहना है या नहीं: Hawaii Governor

July 7, 2024

Biden एक-दो दिन में करेंगे फैसला कि चुनावी दौड़ में बने रहना है या नहीं: Hawaii Governor

वांशिगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य राज्यों के गवर्नर के साथ हाल में एक बैठक में भाग लेने वाले हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि बाइडन एक-दो दिन में यह फैसला कर लेंगे कि उन्हें राष्ट्रपति पद के चुनावी मुकाबले में बने रहना है या नहीं। ग्रीन ने शनिवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि उनका मानना है कि यदि बाइडन चुनावी दौड़ से बाहर होने का फैसला करते हैं तो वह चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपने स्थान पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को नामित करेंगे।उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति को यह लगता है कि वह वास्तव में चुनाव जीत नहीं पाएंगे तो वह दौड़ से बाहर हो जाएंगे।

ग्रीन ने कहा, ‘‘हमें संभवत: एक-दो दिन में पता चल जाएगा कि राष्ट्रपति का क्या विचार है। बाइडन ने कई बार कहा है कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकाबले में बने रहेंगे। राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अटलांटा में 27 जून को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद बाइडन (81) की लोकप्रियता की ‘रेंटिग’ गिर गई है, जिसके बाद उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने उनसे राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर होने का आग्रह किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें