Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्लास में पढ़ रहे छात्रों के साथ हुआ बड़ा हादसा…अचानक ढह गई स्कूल की दो मंजिला इमारत, 100 से अधिक घायल, 22 की…

July 13, 2024

क्लास में पढ़ रहे छात्रों के साथ हुआ बड़ा हादसा…अचानक ढह गई स्कूल की दो मंजिला इमारत, 100 से अधिक घायल, 22 की…

नाइजीरिया : उत्तर-मध्य नाइजीरिया में शुक्रवार को दो मंजिला स्कूल के ढहने से 22 छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। प्लैटो राज्य के बूसा बुजी में स्थित ‘सेंट्स एकेडमी कॉलेज’ की इमारत उस वक्त ढह गई जब बच्चे सुबह पढ़ाई करने के लिए पहुंचे थे। इन बच्चों में अधिकतर की उम्र 15 वर्ष या उसे कम थी। प्लैटो पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि इमारत ढहने से मलबे में कुल 154 छात्र फंस गए थे जिनमें से 132 को बाहर निकाल लिया गया और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई।

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि इमारत ढहने के बाद बचाव और स्वास्थ्य र्किमयों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तत्काल तैनात किया गया। प्लैटो राज्य के सूचना आयुक्त मूसा अशोम्स की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ घायलों को अविलंब चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार ने अस्पतालों से कहा है कि वे भुगतान की चिंता नहीं करें और मरीजों के विवरण संबंधी कागजात तैयार करने में वक्त बर्बाद नहीं करें बल्कि घायलों का तत्काल उपचार करें।

राज्य सरकार ने इस त्रसदी के लिए स्कूल की जजर्र हालत और इसके नदी के किनारे स्थित होने जैसे कारणों को जिम्मेदार ठहराया। सरकार ने कहा है कि ऐसे सभी स्कूल बंद किए जाए जिनकी हालत खस्ता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें