इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान के पेशावर में जोरदार बम धमाका हुआ है, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई है और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें अधिकतर लोग कानून प्रवर्तन अधिकारी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका कैपिटल सिटी में हुआ था ताकि सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सके। पुलिस अधिकारी मियां सईद ने इस बात की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं, जो सबसे पहले…
निशाने पर थी पुलिस
मियां सईद के अनुसार, इस विस्फोट से पुलिस और सुरक्षाबलों के अधिकारियों को निशाना बनाना था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह धमाका जिस उपकरण से हुआ है। वह पुलिस वैन के रास्ते में लगाया गया था। घायलों की हालत गंभीर है। बम विस्फोट के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: प्रकाश पर्व 2025: भारत ने सिख जत्थों को पाकिस्तान जाने की दी अनुमति, ननकाना साहिब और करतारपुर के करेंगे दर्शन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मसूद बंगश ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल की जांच में लगे हुए हैं। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 30 सितंबर को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स हेडक्वार्टर के पास की एक सड़क पर भी धमाका हुआ था। इस धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई थी और 32 घायल हो गए थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...