Site icon Dainik Savera Times

China में बारिश और तूफान के लिए जारी हुआ Blue alert

बीजिंगः चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को देश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया। एक समाचार एजेंसी ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक हुबेई, हुनान, जियांग्शी, अनहुई, हेनान, शेडोंग, जिआंगसू, शांक्सी, शांक्सी, गुआंग्शी और चोंगकिंग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

अनहुई, हुबेई और हुनान के कुछ हिस्सों में 130 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम के पूवार्नुमान के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर 60 मिमी प्रति घंटे से अधिक वर्षा के साथ गरज और आंधी के साथ भारी वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने संबंधित सरकारी विभागों को भारी बारिश के लिए तैयार रहने को कहा है, साथ ही कहा है कि स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करने चाहिए।

Exit mobile version