Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक

June 2, 2025

ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक

इंटरनेशनल डेस्क : नेटवर्क प्लेटफ़ॉर्म डेटा के अनुसार 2 जून के दोपहर बाद 12 बजकर 47 मिनट तक चीन के पारंपरिक ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई 40 करोड़ युआन से अधिक रही, जो पिछले साल की इसी अवधि से काफी ज्यादा है। चीन की एनिमेटेड फ़िल्म प्रेम की अंतहीन यात्रा व साहसिक द्वीप और जापानी एनिमेटेड फ़िल्म डोरेमोन: नोबिता की पेंटिंग एडवेंचर आदि फिल्मों पर वयस्कों और बच्चों का ध्यान आकर्षित हुआ।

फ़िल्म प्रेम की अंतहीन यात्रा में हत्यारे और गांव की लड़की के बीच रोमांटिक साहसिक कहानी सुनाई जाती है। हत्यारे और गांव की लड़की के बीच संबंध प्राचीन रहस्यमय अवशेष की वजह से जुड़े । वहीं, फिल्म साहसिक द्वीप में समुद्री विज्ञान और अजीब साहसिक कहानी शामिल हैं। एक आंख वाली शार्क ने प्रागैतिहासिक समुद्री राक्षस को जागृत कर दिया, जिससे पृथ्वी खतरे में पड़ गई। महत्वपूर्ण क्षण में पनडुब्बी दल के सदस्यों ने एकजुट होकर समुद्री रेशम मार्ग की रक्षा की।

उधर, जापानी फिल्म डोरेमोन: नोबिता की पेंटिंग एडवेंचर डोरेमोन फिल्म श्रृंखला की 45वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बनाई गई फिल्म है। इसमें “पेंटिंग” थीम पर आधारित साहसिक कहानी सुनाई गई। ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों में बच्चों ने फिल्मों का खूब आनंद उठाया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें