Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश में BRI परियोजनाओं ने स्थानीय आर्थिक व सामाजिक विकास को दिया बढ़ावा

October 10, 2023

बांग्लादेश में BRI परियोजनाओं ने स्थानीय आर्थिक व सामाजिक विकास को दिया बढ़ावा

बांग्लादेश दक्षिण एशिया में चीन के साथ बेल्ट एंड रोड(बीआरआई) सहयोग मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश है ।हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाताओं ने बांग्लादेश जाकर राष्ट्रपिता सुरंग समेत बीआरआई परियोजनाओं का दौरा किया और बीआरआई नये लैंडमार्क पर चेक इन नामक गतिविधि आयोजित की । इस गतिविधि में भाग लेने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि इन परियोजनाओं के निर्माण से न सिर्फ बांग्लादेश के सामाजिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है ,बल्कि जन कल्याण की उन्नति भी की गयी है ।

चीनी यातायात निर्माण लिमिटेड कंपनी से निर्मित राष्ट्रपिता सुरंग  बांग्लादेश के चितागांग में कानापुरी नदी को पार करती है ।उस की लंबाई 9.3 किलोमीटर है और चार लेन की सड़क है ।नदी के नीचे निर्मित इस सुरंग से दोनों तटों के बीच आने जाने का समय दो से अधिक घंटे से कम होकर सिर्फ 10 मिनट हो गया ,जिस से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिली ।यह सुरंग बांग्लादेश में पहली नदी के नीचे निर्मित सुरंग है और दक्षिण एशिया में पहली ऐसी परियोजना भी है ।इस सुरंग से स्थानीय यातायात और आर्थिक विकास में सुधार आया है और बांग्लादेश व पड़ोसी देशों के पारस्परिक संपर्क में भी अहम भूमिका निभायी जाएगी ।इस के महत्व के मद्देनजर बांग्लादेश सरकार ने उसे राष्ट्रपिता सुरंग का नाम रखा ।  

बांग्लादेश के वित्त मंत्रालय के आर्थिक संबंध ब्यूरो के अतिरिक्त सचिव अंवार हुसैन ने सीएमजी के संवाददाता को बताया कि बीआरआई ने बांग्लादेश के विकास के लिए अहम मौका प्रदान किया है ,बुनियादी संस्थापनों की कमी दूर करने की सहायता की ,रोजगार सृजित किये और जनजीवन भी सुधार किया ।

इस गतिविधि में भाग लेने वाले बांग्लादेश के बहुत दोस्तों ने चीनी निर्माताओं का शुक्रिया व्यक्त किया ।चितागांग के नागरिक बालफिस चौधरी ने बताया कि चीन ने हमारे लिए अनेक पुल व सुरंग निर्मित किये हैं जिससे हामारा जीवन अधिक सुविधाजनक हो गया है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें