Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिक्स राष्ट्रीय शासन संगोष्ठी उद्घाटित

March 31, 2023

ब्रिक्स राष्ट्रीय शासन संगोष्ठी उद्घाटित

ब्रिक्स राष्ट्रीय शासन संगोष्ठी और मानविकी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान मंच 30 मार्च को चीन के च्यांगसू प्रांत के यांगचो शहर में उद्घाटित हुआ। पांच ब्रिक्स देशों, चीन, रूस, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। उन्होंने “ब्रिक्स सहयोग के नए खाके पर चर्चा करें और वैश्विक विकास के नए पैटर्न का सहनिर्माण करें”,“ब्रिक्स मानविकी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा करें और उच्च गुणवत्ता वाली साझेदारी बनाएं”पर विचारों का आदान-प्रदान किया और ब्रिक्स देशों की उच्च गुणवत्ता वाली साझेदारी बनाने और ब्रिक्स देशों के गहन और ठोस सहयोग को बढ़ाने पर व्यापक सहमति हासिल की। 

उपस्थित प्रतिनिधियों का मानना है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस ने चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के माध्यम से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को व्यापक रूप से बढ़ावा देने के लिए एक भव्य खाका तैयार किया है। इससे दुनिया चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी लोगों के चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को मजबूती से बढ़ाने के विश्वास और दृढ़ संकल्प देख सकती है। चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में दीर्घकालिक अन्वेषण और अभ्यास की एक बड़ी उपलब्धि है, जो चीन और दुनिया के कल्याण के लिए एक आधुनिकीकरण का मार्ग है। 

उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों को खुलेपन, समावेशिता, सहयोग व उभय जीत की ब्रिक्स भावना को आगे बढ़ाना चाहिए, व्यापक और गहन आदान-प्रदान के माध्यम से एकता को बढ़ाना चाहिए, विकास को बढ़ाने पर आम सहमति हासिल करनी चाहिए और संयुक्त रूप से उज्ज्वल व बेहतर विकास संभावनाओं को खोलना चाहिए। जटिल अंतरराष्ट्रीय स्थिति के सामने, ब्रिक्स देश हमेशा विश्व शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि बनाए रखने के लिए एक मजबूत ताकत रहे हैं। हाल के वर्षों में, ब्रिक्स देश आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान, राजनीतिक सुरक्षा और मानविकी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान में चौतरफा सहयोग को लगातार मजबूत करते हैं। भविष्य में, विकास के अवसरों और उपलब्धियों को साझा करने, अधिक संतुलित, समावेशी और स्वस्थ वैश्विक विकास को बढ़ाने और एक बेहतर दुनिया का निर्माण करने के लिए योगदान देने की अपेक्षा की जा रही है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें