Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेत्रहीनों को फिल्मी दुनिया दिखाता “ब्राइट सिनेमा”

March 18, 2023

मई 2018 में, चीनी संचार विश्वविद्यालय ने “ब्राइट सिनेमा” शीर्षक परोपकारी परियोजना की स्थापना की। इसके बाद लगभग 5 सालों में इस परियोजना की टीम ने 500 से अधिक बाधा-मुक्त फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें एनीमेशन, वास्तविकता, विज्ञान कथा, इतिहास और अन्य विधाएं शामिल हैं। आज, “ब्राइट सिनेमा” ने चीन में कई जगहों पर लोक कल्याणकारी स्क्रीनिंग और प्रचार किया गया है, और 2,244 विशेष शिक्षा स्कूलों को बाधा मुक्त फिल्म और टेलीविजन उत्पाद भेजे गए हैं।

वर्तमान में चीन में लगभग 1.7 करोड़ दृष्टिबाधित लोग हैं। शोध से पता चला है कि सामान्य लोगों द्वारा प्राप्त की गई जानकारी का 80 प्रतिशत से अधिक दृष्टि से आता है। फिल्म को “लाइट और छाया का भव्य भोज” कहा जाता है। नेत्रहीन लोग फिल्मों की रंगारंग दुनिया देखने में असमर्थ हैं। बाधा-मुक्त फिल्में न केवल तस्वीर बताती हैं, बल्कि दृष्टिबाधित लोगों को तस्वीर का अर्थ समझने में भी मदद करती हैं। “ब्राइट सिनेमा” टीम के स्वयंसेवक हर साल 104 बाधा-मुक्त फिल्मों का निर्माण करने पर डटे रहते हैं। 7 नवंबर 2018 को, इस सिनेमा ने पेइचिंग नेत्रहीन स्कूल में प्रवेश किया और स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बाधा-मुक्त फिल्मों की स्क्रीनिंग की। इसके बाद, हर महीने का आखिरी गुरुवार स्कूल का निर्धारित स्क्रीनिंग दिवस होता है।

“ब्राइट सिनेमा” कई नेत्रहीन लोगों के लिए समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्पाद प्रदान करता है। सितंबर 2022 में राष्ट्रीय केबल टीवी पर “ब्राइट सिनेमा” लोक कल्याणकारी ऑन-डिमांड क्षेत्र लॉन्च किया गया, जो देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों को कवर करता है। “ब्राइट सिनेमा” के स्वयं सेवक बहुत व्यस्त हैं। उन्हें आशा है कि भविष्य में अधिक से अधिक नेत्रहीन मित्र दुनिया को फिल्मों में देख सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें