लंदन: अमरीका की तरह ब्रिटेन भी अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने की मुहिम जुटा है। हालांकि ऐसा लगता है कि इस मामले वह ट्रंप प्रशासन से खासा प्रभावित हुआ है। गृह मंत्रलय ने सोमवार को अवैध प्रवासियों को उनके गृह देशों में निर्वासित किए जाने की वीडियो जारी की। बता दें ट्रंप प्रशासन भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है और उन्हें देश से बाहर भेजने की कार्रवाई की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर रहा है। ब्रिटिश गृह मंत्रलय ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘संगठित आव्रजन अपराध दुनिया भर में एक बढ़ता हुआ खतरा है।
मार्च में, यूके एक सीमा सुरक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें प्रवासी-तस्करी से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों, कानून प्रवर्तन भागीदारों और वैश्विक संस्थानों को एक साथ लाया जाएगा।’ मंत्रलय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद से लगभग 19,000 असफल शरणार्थियों, विदेशी अपराधियों और अन्य आव्रजन अपराधियों को अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमरीका के देशों में वापस भेजा गया है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के दायरे में भारतीय रेस्तरां, नेल बार, स्टोर और कार वॉश तक आए। इनमें बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों के काम करने की शिकायत मिली थी।
ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में FIR का आदेश, जांच CBI को सौंपी गई

