Site icon Dainik Savera Times

Building collapse: मिस्र में इमारत ढहने से 10 लोगों की हुई मौत, तीन घायल

काहिरा: मिस्र के गीजा प्रांत में सोमवार को एक इमारत ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।

स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। रिपोटरें में कहा गया है कि गीजा पिरामिड के पास केरदासा क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर विस्फोट हुआ। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रिपोटरें के अनुसार, नागरिक सुरक्षा बलों ने विस्फोट के कारण लगी आग को बुझा दिया और मलबे को साफ करने के लिए पास की दो इमारतों को खाली कराया।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

Exit mobile version