Site icon Dainik Savera Times

2030 तक चीन लगभग 100 राष्ट्रीय डिजिटल आपूर्ति श्रृंखला उद्यमों को तैयार करेगा

26 मई को चीनी वाणिज्य मंत्रालय और राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग समेत आठ विभागों ने “डिजिटल आपूर्ति श्रृंखलाओं के विकास में तेजी लाने के लिए विशेष कार्य योजना” जारी की। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कृषि, विनिर्माण, थोक और खुदरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में डिजिटल आपूर्ति श्रृंखलाओं के विकास को तेज किया जाना चाहिए। ताकि पूरे समाज में रसद लागत की कटौती को बढ़ावा दिया जा सके और डिजिटल आपूर्ति श्रृंखला के अग्रणी उद्यमों और आपूर्ति श्रृंखला केंद्र शहरों के एक समूह का विकास किया जा सके।

इस कार्य योजना के अनुसार कृषि, विनिर्माण, थोक और खुदरा सहित पांच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है, और कृषि उत्पाद आपूर्ति श्रृंखला सेवा प्रदाताओं के विकास का समर्थन करने और डिजिटल कमोडिटी बाजार बनाने का प्रस्ताव करना है, जिनमें कई स्मार्ट कारखानों और स्मार्ट आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण करने के लिए सहयोग करना, तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ नए औद्योगिकीकरण को सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्यवाहियां शुरू करना शामिल है। वहीं थोक उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण क्षमताओं को बढ़ाना और अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम ग्राहकों और औद्योगिक समूहों को कच्चे माल की खरीद, भंडारण और रसद जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करना है। साथ ही खुदरा उद्यमों को डिजिटल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करने में सहायता करना है। ताकि वे सर्व-चैनल जानकारी को एकीकृत कर सकें और ब्रांडों और निर्माताओं को उपभोक्ता जानकारी की प्रतिक्रिया में तेजी ला सकें। और पूरे समाज में रसद लागत में कम करना, बुद्धिमान त्रि-आयामी गोदामों, स्वचालित निर्देशित वाहनों और मानव रहित वितरण वाहनों जैसी सुविधाओं और उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देना और व्यापार, बंदरगाहों और शिपिंग के एकीकृत विकास का समर्थन करना है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- कमजोर हुआ नक्सलवाद, 10 साल में 10 हजार से ज्यादा माओवादियों ने टेके घुटने

Exit mobile version