Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

California गुरुद्वारा गोलीबारी : Police ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार, मशीन गन और AK-47 बरामद

April 18, 2023

California गुरुद्वारा गोलीबारी : Police ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार, मशीन गन और AK-47 बरामद

वाशिंगटनः अमेरिका में कैलिफोर्निया की पुलिस ने स्टॉकटन और सैकरामेंटो में स्थित गुरुद्वारों तथा अन्य स्थानों पर गोलीबारी की घटनाओं के सिलसिले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एके-47 राइफल, पिस्तौल और मशीनगन जैसे हथियार जब्त किए हैं। ये गिरफ्तारियां 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी के दौरान की गई हैं। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रोब बोंटा, युबा सिटी पुलिस प्रमुख ब्रायन बेकर और सट्टर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेनिफर डुप्रे ने सोमवार को बताया कि रविवार को उत्तरी कैलिफोर्निया में 20 स्थानों पर तलाशी वारंट की तामील कराने के लिए बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से ज्यादातर स्थानीय सिख समुदाय के सदस्य हैं।

डुप्रे ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोग माफिया के सदस्य हैं और भारत में ‘‘हत्या के कई मामलों में वांछित हैं।’’ कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि गिरफ्तार लोग प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं और वे कई हिंसक घटनाओं और गोलीबारी की घटनाओं में कथित रूप से शामिल रहे हैं जिनमें सट्टर, सैकरामेंटो, सैन जोकिन, सोलानो, योलो और मर्सेड काउंटी में हत्या की कोशिश के पांच मामले शामिल हैं।

इन समूह के सदस्य स्टॉकटन में एक गुरुद्वारे में 27 अगस्त 2022 को हुई गोलीबारी में तथा 23 मार्च 2023 को सैकरामेंटो में एक अन्य गुरुद्वारे में की गई गोलीबारी में कथित रूप से शामिल थे। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच के दौरान कानून प्रवर्तन अधिकारी दो अन्य स्थानों पर गोलीबारी की घटनाओं को होने से रोक सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें