Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंबोडिया: गिलनेट में फंसने से दुर्लभ मेकांग इरावदी डॉल्फिन की मौत

August 17, 2024

कंबोडिया: गिलनेट में फंसने से दुर्लभ मेकांग इरावदी डॉल्फिन की मौत

नोम पेन्ह: कंबोडिया के कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर कंबोडिया में एक मछुआरे के अवैध गिलनेट में फंसने से दुर्लभ मेकांग इरावदी डॉल्फिन की शुक्रवार को मौत हो गई।

मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, 108 किलोग्राम वजनी 2.1 मीटर लंबी मादा डॉल्फिन को कल क्रेटी प्रांत के प्रीक प्रसब जिले में काम्पी डॉल्फिन पूल के पास मृत पाया गया। उसकी उम्र आठ से 10 वर्ष के बीच थी।

कंबोडिया के कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन मंत्रालय ने मछुआरों से डॉल्फिन-संरक्षित क्षेत्र में गिलनेट और इलेक्ट्रिक-फिशिंग का इस्तेमाल तुरंत बंद करने का आह्वान किया है।

मंत्रालय लोगों को इस बात के लिए भी प्रोत्साहित करता है कि अगर वो किसी मछुआरे को डॉल्फिन संरक्षण क्षेत्र में अवैध मछली पकड़ते देखते हैं, तो स्थानीय अधिकारियों को इस बात की रिपोर्ट करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें