चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने इस फरवरी और अप्रैल को अमेरिका की नयी सरकार के प्रदर्शन के बारे में विश्व के 38 देशों में दो बार जनमत सर्वेक्षण चलाया, जिनमें 15947 लोगों ने भाग लिया। सर्वे के परिणामों से पता चला कि नयी अमेरिकी सरकार के प्रदर्शन पर अमेरिकी लोगों का संतोष स्तर तेजी से गिर पड़ा है। अमेरिका के परंपरागत मित्र देशों और वैश्विक दक्षिण के देशों के अधिकांश उत्तरदाताओं ने ट्रंप प्रशासन की अमेरिकी प्राथमिकता नीति से अमेरिका के साथ सम्बंध के भविष्य पर हताशा जतायी। नयी अमेरिकी सरकार वैश्विक विश्वास संकट का सामना कर रही है।
आंकड़ों के अनुसार 48.9 प्रतिशत अमेरिकी उत्तरदाताओं ने नयी सरकार के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त किया। उनमें से 53.1 प्रतिशत अमेरिकी उत्तरदाताओं ने आलोचना की कि कथित पारस्परिक समान टैरिफ से अमेरिकी शेयर बाजारों को बड़ा नुकसान हुआ, 60.4 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नये प्रशासन की आर्थिक नीति से मुद्रास्फीति के नियंत्रण के बिना कीमतें बढ़ रही हैं। 43.1 प्रतिशत अमेरिकी उत्तरदाताओं ने कहा कि भावी तीन महीने में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बिग़ड़ने की संभावना है और 47.5 प्रतिशत अमेरिकी उत्तरदाताओं ने कहा कि अमेरिका गलत दिशा में चल रहा है।
उधर आस्ट्रेलिया में 65.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने आस्ट्रेलिया-अमेरिका सम्बंध के भविष्य पर हताशा व्यक्त की। इटली में 55 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इटली-अमेरिका सम्बंध पर हताशा व्यक्त की। फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया में 70 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने अमेरिका के साथ सम्बंधों पर हताशा व्यक्त की। इसके अलावा वैश्विक दक्षिण देशों में अमेरिका के साथ सम्बंध पर उत्तरदाताओं का विश्वास भी तेजी से घट रहा है। इस सर्वे में भाग लेने वाले 23 देशों में से 19 देश अमेरिका के साथ सम्बंधों पर हताश हैं।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...