Site icon Dainik Savera Times

चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष ने मुख्य भूमि की यात्रा संपन्न की

china news

china news

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष छंग लीवुन एक प्रतिनिधि मंडल लेकर मुख्य भूमि की 6 दिवसीय यात्रा समाप्त कर 12 अप्रैल की दोपहर के बाद विमान से पेइचिंग से थाईवान रवाना हो गयीं। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के थाईवान कार्य कार्यालय के निदेशक सोंग थाओ ने हवाई अड्डे जाकर उनको विदाई दी।

उस दिन की सुबह छंग लीवुन ने श्याओमी कार कारखाने का दौरा कर मुख्य भूमि में नयी ऊर्जा वाहन के उत्पादन और अनुसंधान की ताजा स्थिति जानी। उन्होंने कार की स्मार्टनेस और डिजाइन की प्रशंसा की।

7 से 12 अप्रैल तक छंग लीवुन ने क्वोमिनतांग प्रतिनिधि मंडल लेकर च्यांगसु, शांगहाई और पेइचिंग की यात्रा की। यह दस साल के बाद चीनी क्वोमिनतांग पार्टी के किसी अध्यक्ष की पहली मुख्य भूमि यात्रा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version