Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Champions Trophy : New Zealand ने Bangladesh के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

February 24, 2025

Champions Trophy : New Zealand ने Bangladesh के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

Champions Trophy : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह ग्रुप ए का महत्वपूर्ण मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दोनों टीमों ने दो-दो बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड की टीम अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि बांग्लादेश को अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज का मुकाबला बांग्लादेश के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि हारने की स्थिति में उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना नहीं रहेगी। पाकिस्तान की टीम भी इस मैच पर नजरें गड़ाए होगी, क्योंकि बांग्लादेश की जीत फिलहाल उनको टूर्नामेंट में बनाए रखेगी।

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें दो बार आमने-सामने आई

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें दो बार आमने-सामने आई हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है। पिछली बार जब दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में भिड़ी थी, तब बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराया था। हालांकि, बांग्लादेश को अपने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की कमी खल सकती है। कप्तान नजमुल हसन शांतो और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी, वहीं तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक पांच वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से तीन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 : विल यंग, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओ’रूर्के

बांग्लादेश की प्लेइंग 11 : तंजीद हसन, नजमुल हसन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदॉय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जाकिर अली, रिशाद हसन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान खेल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें