Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की उपलब्धियों से मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा

December 3, 2022

चीन की उपलब्धियों से मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा

1 दिसंबर की सुबह लाओ जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति थोंगलोन सिसोलिथ ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास प्रदर्शनी भवन का दौरा किया ।उन्होंने मीडिया को बताया कि चीनी विशेषता वाले समाजवाद के कार्य में प्राप्त उपलब्धियां असाधारण है ,जिसने उन पर गहरा प्रभाव  डाला ।

उन्होंने कहा कि सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय काग्रेस के सफल आयोजन के बाद ही वे चीन की यात्रा पर आये ।सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का सफल आयोजन सीपीसी और पूरी चीनी जनता की महान उपलब्धि है ।शी चिनफिंग का फिर सीपीसी केंद्रीय कमेटी का महासचिव निर्वाचित होना चीन की विभिन्न जातियों की जनता की प्रतीक्षा के अनुरूप है ।इससे समग्र चीनी जनता का महासचिव शी चिनफिंग को दृढ़ समर्थन जाहिर हुआ  । उन्होंने कहा कि महासचिव शी चिनफिंग के साथ हुई वार्ता में दोनों पक्षों ने इधर के कुछ सालों में द्विपक्षीय संबंधों के विकास में प्राप्त भारी उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया औरअगले चरण में चीन-लाओस सम्बन्धों के विकास और साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए दिशा दिखायी गयी ।बाद में लाओस और चीन साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को स्थिरता से आगे बढ़ाएंगे ताकि अधिक फल प्राप्त किए जा सकें ।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें