Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

छिन कांग ने फ्रांसीसी विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से की भेंट

April 6, 2023

छिन कांग ने फ्रांसीसी विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से की भेंट

5 अप्रैल को चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने पेइचिंग में फ़्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ चीन आई विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से भेंट की। छिन कांग ने कहा कि माओ जेडोंग, चोउ एनलाई और जनरल चार्ल्स डी गॉल से शुरू होकर चीन और फ्रांस ने रणनीतिक स्वतंत्रता की भावना में चीन-फ्रांस संबंधों को स्थापित और विकसित किया है। चीन फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की चीन यात्रा पर बड़ा ध्यान देता है, और फ्रांस के साथ इस यात्रा में समृद्ध उपलब्धियां हासिल करने को बढ़ावा देना चाहता है, और चीन-फ्रांस व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग को ज्यादा उच्च स्तर पर पहुंचाना चाहता है।

अगले वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ होगी, यानी चीन-फ़्रांस सांस्कृतिक पर्यटन वर्ष है। चीन फ़्रांस के साथ सिलसिलेवार गतिविधियों का आयोजन और उच्च स्तरीय मानवीय आदान-प्रदान करना चाहता है, ताकि विभिन्न स्तरों, विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न विभागों के बीच वार्ता व सहयोग को मजबूत किया जा सके, बहुपक्षवाद की रक्षा करके इस दुनिया में ज्यादा स्थिरता व निश्चितता को डाला जा सके, और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में सहयोग करने, मौका साझा करने और एक साथ चुनौतियों का सामना करने का मॉडल बनाया जा सके। कोलोना ने कहा कि फ़्रांस-चीन संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। फ़्रांस रणनीतिक व दीर्घकालीन दृष्टि से फ़्रांस-चीन संबंधों को देखता है। साथ ही उन्होंने मैक्रों की चीन यात्रा के लिये चीन द्वारा किये गये अच्छे प्रबंध के लिये धन्यवाद भी दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें