Site icon Dainik Savera Times

14वीं पचंवर्षीय योजना में शीत्सांग ने जनजीवन की उन्नति में 10 ख़रब युवान से अधिक धनराशि लगायी

china news

china news

इंटरनेशनल डेस्क: चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की 12वीं जन प्रतिनिधि सभा का चौथा पूर्णाधिवेशन 31 जनवरी को ल्हासा में उद्घाटित हुआ। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश सरकार के अध्यक्ष कारमात्सेतेन ने इस अधिवेशन पर सरकारी कार्य रिपोर्ट करते समय बताया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान शीत्सांग की विभिन्न जातियों की जनता को सर्वाधिक ठोस लाभ मिला। शीत्सांग ने दस बड़ी जनजीवन परियोजनाएं लागू कर जनजीवन की उन्नति में 10 ख़रब युवान से अधिक धनराशि लगायी।

आंकड़ों के अनुसार, शीत्सांग के शहरी और ग्रामीण नागरिकों की प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल आय अलग-अलग तौर पर वर्ष 2021 में 46503 युवान और 16935 युवान से वर्ष 2025 में 58794 युवान और 23184 युवान जा पहुंची।

सरकारी कार्य रिपोर्ट के अनुसार 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान शीत्सांग ने पाँच बार शहरी व ग्रामीण नागरिकों की बुनियादी पेंशन का मापदंड उन्नत किया। शहर व कस्बे में पड़ताल से प्राप्त बेरोजगार दर सर्वेक्षण बेरोजगारी दर देश में सब से नीची है। वर्ष 2025 में शहरों व कस्बों में 51 हजार नये रोजगार सृजित हुए। विश्वविद्यालयों के स्नातकों की रोजगार दर 95 प्रतिशत से अधिक है। इसके अलावा शीत्सांग में समग्र लोगों को कवर करने वाली बहुआयामी सामाजिक गारंटी व्यवस्था आम तौर पर स्थापित की गयी है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version