Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन: छायोछियेनछी में बुजुर्गों की देखभाल क्रांति की एक झलक

June 18, 2024

चीन: छायोछियेनछी में बुजुर्गों की देखभाल क्रांति की एक झलक

बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए चीन ने उनकी देखभाल के लिए कई कदम उठाए हैं। चीन की राष्ट्रीय रणनीति के अनुसार बुजुर्गों की देखभाल करने के प्रयासों में तेज़ी आ रही है। इनर मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के उलानकाब शहर के एक कस्बे पिंगतिछुआन में, नवीन समाधान बुजुर्ग निवासियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं।

पिंगतिछुआन ने “पारस्परिक सहायता” और “डोर-टू-डोर” पेंशन मॉडल पेश किए हैं, जो बुजुर्गों को भोजन पहुंचाने और चिकित्सा सहायता जैसी आवश्यक सेवाएँ देते हैं। बुजुर्गों को सुरक्षित और खुश महसूस करवाने के लिए “छह सहायता” दृष्टिकोण अपनाया गया है- जिसमें भोजन, चिकित्सा देखभाल, सफाई, स्नान, खरीदारी और मनोरंजन सेवाएं शामिल हैं।

बुजुर्गों की जिंदगी में रंग भरने के लिए पिंगतिछुआन के नए हुआसुन शिंगफू होम नामक वृद्धाश्रम में साफ-सुथरी जगह और माहौल का इंतजाम किया गया है, जहाँ वे घूम सकते हैं, आपस में बातचीत कर वक्त बिता सकते हैं और खुशी के पल साझा कर सकते हैं। वहाँ, एक बुजुर्ग निवासी का कहना है, “हम खूब मज़े में रहते हैं, अच्छा खाते-पीते हैं और इससे हमारे बच्चों को भी सुकून मिलता है।

हम एक-दूसरे के साथ जिंदगी का मज़ा लेते हैं, और इस नई इमारत ने हमारी खुशियों को दोगुना कर दिया है।” सवा एक लाख से अधिक की आबादी वाले छायोछियेनछी में 60 से अधिक उम्र के करीब 43,100 लोग शामिल हैं, जिन्हें बुज़ुर्ग निवासियों की देख-रेख की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बुज़ुर्ग देखभाल परिवर्तन के लिए चार पायलट काउंटियों में से एक के तौर पर छायोछियेनछी ने शहरी और ग्रामीण स्तर पर एक तीन-स्तरीय सेवा नेटवर्क स्थापित किया है।

पिंगतिछुआन ने अकेले ही नए हुआसुन शिंगफू होम नामक वृद्धाश्रम में 50 लाख युआन (लगभग साढ़े 5 करोड़ रूपये) का निवेश किया है। ये सेवाएँ केवल देखभाल तक ही सीमित नहीं हैं। बुज़ुर्गों को खाना न पकाना पड़े, इसके लिए उनके घर तक खाना पहुंचाया जाता है। इससे उन लोगों के परिवारजन आश्वस्त रहते हैं कि उनके घर से दूर रहने पर भी उनके माता-पिता की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है।

बुज़ुर्गों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए भोजन पहुंचाने के अलावा, “छह सहायता” सेवाएँ भी दी जाती हैं- भोजन, चिकित्सा देखभाल, सफाई, स्नान, खरीदारी और मनोरंजन। पेशेवर देखभाल दल यह सुनिश्चित करते हैं कि गरीब बुज़ुर्गों को भी यह सहायता मिले, जिससे पूरे समुदाय को लाभ हो। एकीकृत, वन-स्टॉप सेवा मॉडल दिखाता है कि कैसे छायोछियेनछी वृद्ध होती आबादी की चुनौतियों का सामना कर रहा है, और सभी बुजुर्ग निवासी को उनके स्वर्णिम वर्षों में सम्मान और खुशी प्रदान कर रहा है।

(अखिल पाराशर, चाइना मीडिया ग्रुप, बीजिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें