Site icon Dainik Savera Times

चीन का अतिरिक्त जीडीपी मूल्य 60 खरब युआन तक पहुँचने की उम्मीद

china news

china news

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) के अध्यक्ष चंग शानच्ये ने 6 मार्च को 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन के दौरान आयोजित आर्थिक मुद्दों पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अनुमान है कि चालू वर्ष में चीन का अतिरिक्त सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) मूल्य 60 खरब युआन तक पहुँच जाएगा। यह उपलब्धि रोज़गार की स्थिरता, जन कल्याण की वृद्धि और आर्थिक जोखिम की रोकथाम के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।

चंग शानच्ये ने आगे बताया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन के सेवा उद्योग का कुल पैमाना 1,000 खरब युआन को पार करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चीन नवोदित और भावी उद्योगों के विकास को सशक्त रूप से प्रोत्साहित करेगा। इस संदर्भ में उन्होंने उल्लेख किया कि देश “पेइतो” नैविगेशन प्रणाली परियोजना को आगे बढ़ाना जारी रखेगा, ताकि आने वाले पाँच वर्षों में पेइतो संबंधित उद्योगों का पैमाना 10 खरब युआन से अधिक तक पहुँच सके।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन “एआई प्लस” कार्रवाई को गहराई से आगे बढ़ाएगा ताकि विभिन्न उद्योगों को सशक्त बनाया जा सके। 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि के अंत तक, ऐसे संबंधित उद्योगों का आर्थिक पैमाना 100 खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version