Site icon Dainik Savera Times

चीन का लक्ष्य 2030 तक 70 खरब युआन का खेल उद्योग

चीनी राज्य परिषद ने 4 सितंबर को “खेल उपभोग की क्षमता को उन्मुक्त करने और खेल उद्योग के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को और बढ़ावा देने पर राय” नामक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जारी किया। इस दस्तावेज़ में छह क्षेत्रों के लिए 20 प्रमुख उपाय प्रस्तावित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य चीन के खेल उद्योग को एक नई दिशा देना है।  “राय” में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि 2030 तक, चीन का लक्ष्य वैश्विक प्रभाव वाले खेल उद्यमों और आयोजनों को विकसित करना है, जिससे खेल उद्योग का कुल पैमाना 70 खरब युआन से भी अधिक हो जाएगा।

विशेषज्ञों के विचार में यह खेल उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण नीतिगत दस्तावेज़ है। जो न केवल खेल उद्योग के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास का खाका खींचता है, बल्कि सभी पहलुओं में लोगों की खेल आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखता है। यह सभी लोगों की जीवनशैली को सीधे तौर पर बदल देगा। साथ ही, यह “राय” न केवल सीधे आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकती है, बल्कि संबंधित उद्योगों के गहन एकीकरण और विकास को भी बढ़ावा दे सकती है, और नए उद्योगों, नए व्यापार रूपों और नए मॉडलों को जन्म दे सकती है।

“राय” में प्रतिस्पर्धा प्रणाली को समृद्ध करने, आउटडोर और बर्फ-स्नो अर्थव्यवस्था को विकसित करने आदि के बारे में प्रस्ताव दिया गया, जो मात्रा और गुणवत्ता दोनों में खेल उद्योग के अनुकूलन और परिवर्तन को बढ़ावा देगा, उच्च मूल्यवर्धित उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति क्षमता को बढ़ाएगा, खेल उद्योग के पैमाने के विस्तार और गुणवत्ता के अनुकूलन को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही, इस से कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी नई प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग के संवर्धन से खेल उद्योग के डिजिटल परिवर्तन में तेजी आएगी, डेटा और प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित नए प्रकार की उत्पादकता का निर्माण होगा। 

हाल के वर्षों में, चीन का खेल उद्योग तेज़ी से विकसित हुआ है। 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) के बाद से, खेल उद्योग का अतिरिक्त मूल्य सालाना औसतन 11.6% की दर से बढ़ा है। 2023 में, यह सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 1.15% था, जो इसे एक प्रमुख उद्योग के रूप में स्थापित कर रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version