Site icon Dainik Savera Times

China और India को अपने पुनरुत्थान को पूरा करने के लिए जनसंख्या का लाभ उठाना चाहिए : चीनी विदेश मंत्रालय

17 जनवरी को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने पूछा कि चीन ने घोषणा की है कि साल 2022 के अंत तक चीन की आबादी 1 अरब 41 करोड़ 17 लाख 50 हजार थी और पिछले साल भारत की आबादी करीब 1 अरब 41 करोड़ 20 लाख थी। अनुमान है कि भारत चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। इस पर चीनी पक्ष की क्या प्रतिक्रिया है?

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी प्रवक्ता वांग वानपिन ने कहा कि चीन और भारत दोनों बड़ी आबादी और बड़े श्रम बल संसाधनों वाले देश हैं। दोनों देशों को अपने स्वयं के विकास और पुनरोद्धार को पूरा करने और मानव जाति के भविष्य में अधिक से अधिक योगदान देने के लिए अपनी आबादी का लाभ उठाना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version