Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और भारत अक्टूबर के अंत तक शुरू करेंगे सीधी उड़ानें: चीनी विदेश मंत्रालय

October 9, 2025

चीन और भारत अक्टूबर के अंत तक शुरू करेंगे सीधी उड़ानें: चीनी विदेश मंत्रालय

9 अक्टूबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि चीन और भारत इस वर्ष अक्टूबर के अंत से पहले सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेंगे। यह निर्णय 31 अगस्त को चीन के थ्येनचिन शहर में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई महत्वपूर्ण सहमति का नवीनतम उदाहरण है। 

प्रवक्ता ने इस कदम को चीन और भारत के 2.8 अरब से अधिक नागरिकों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को सुगम बनाने की दिशा में एक सकारात्मक और ठोस पहल बताया। उन्होंने कहा कि चीन भारत के साथ मिलकर रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से द्विपक्षीय संबंधों को संभालने के लिए प्रतिबद्ध है। 

कुओ च्याखुन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि दोनों देश अच्छे पड़ोसी मित्र और पारस्परिक सफलता के साझेदार बन सकते हैं, “ड्रैगन और हाथी नृत्य” जैसे सहयोग के प्रतीक को साकार कर सकते हैं, और इस प्रकार दोनों देशों की जनता को अधिक और बेहतर लाभ पहुँचा सकते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि चीन और भारत एशिया तथा विश्व में शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए उचित योगदान देने में भी सक्षम हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें