Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और अमेरिका 24 से 27 अक्तूबर तक मलेशिया में व्यापार वार्ता करेंगे

October 23, 2025

चीन और अमेरिका 24 से 27 अक्तूबर तक मलेशिया में व्यापार वार्ता करेंगे

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 23 अक्तूबर को संवाददाता के सवाल के जवाब में बताया कि दोनों पक्षों के सलाह मशविरे के अनुसार चीनी उपप्रधान मंत्री हे लीफंग 24 से 27 अक्तूबर तक प्रतिनिधि मंडल लेकर मलेशिया में अमेरिकी पक्ष के साथ आर्थिक व व्यापारिक वार्ता करेंगे। दोनों पक्ष इस साल में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच फोल कॉल में संपन्न महत्वपूर्ण समानताओं के मुताबिक चीन और अमेरिका के आर्थिक व व्यापारिक सम्बंधों में मौजूद मुख्य सवालों पर सलाह मशविरा करेंगे।

ध्यान रहे उपप्रधान मंत्री हे लीफंग ने हाल ही में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। दोनों पक्ष यथाशीघ्र ही नये दौर की चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता करने पर सहमत हुए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें