Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमन मुद्दे को राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यम से हल करने की चीन की अपील

May 14, 2024

यमन मुद्दे को राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यम से हल करने की चीन की अपील

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के उप प्रतिनिधि केंग श्वांग ने 13 मई को यमन मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की सार्वजनिक बैठक में भाषण दिया और राजनीतिक और राजनयिक तरीकों से यमन मुद्दे को हल करने की अपील की। केंग श्वांग ने कहा कि यमन मुद्दे को हल करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों पर भरोसा करना चाहिए। विभिन्न पक्षों, विशेषकर यमन की स्थिति पर प्रभाव रखने वाले देशों को इस संबंध में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

केंग श्वांग ने कहा कि यमन मुद्दे को हल करने के लिए लाल सागर में स्थिति को जल्द से जल्द शांत करने को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। चीन संबंधित पक्षों से संयम बरतने और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई बंद करने का आह्वान करता है। केंग श्वांग ने कहा कि यमन मुद्दे को हल करने के लिए मानवता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यमन को मानवीय सहायता बढ़ानी चाहिए।

केंग श्वांग ने जोर देते हुए कहा कि यमन और लाल सागर की स्थिति का गाज़ा में संघर्ष से गहरा संबंध है। चीन सुरक्षा परिषद द्वारा पारित नंबर 2712, 2720 और 2728 प्रस्ताव के शीघ्र कार्यान्वयन का आग्रह करता है। चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर गाज़ा में युद्ध को खत्म करना, मानवीय आपदा को कम करना और मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता हासिल करने के लिए प्रयासों को बढ़ावा देना चाहता है।   

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें