Site icon Dainik Savera Times

चीन ने जनवरी में लगभग 92 अरब युआन का विदेशी निवेश आकर्षित किया

China attracted nearly 92 billion 

China attracted nearly 92 billion 

इंटरनेशनल डेस्क : चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 28 फ़रवरी को जारी आँकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में देश में विदेशी निवेश गतिविधियों में उल्लेखनीय हलचल देखी गई। इस अवधि के दौरान कुल 5,306 नए विदेशी-निवेश वाले उद्यम स्थापित किए गए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। हालांकि, वास्तविक रूप से उपयोग किए गए विदेशी निवेश की राशि 92.01 अरब युआन रही, जो साल-दर-साल आधार पर 5.7 प्रतिशत कम है।

क्षेत्रवार विश्लेषण से पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र ने 26.09 अरब युआन का विदेशी निवेश आकर्षित किया, जबकि सेवा क्षेत्र में 64.04 अरब युआन का निवेश आया। उच्च-प्रौद्योगिकी उद्योगों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत मज़बूत रहा।

ये भी पढ़ें :

इस क्षेत्र में 33.75 अरब युआन का विदेशी निवेश दर्ज किया गया, जो साल-दर-साल 0.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। कुल वास्तविक विदेशी निवेश में उच्च-प्रौद्योगिकी उद्योगों की हिस्सेदारी 36.7 प्रतिशत रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है। 

निवेश के स्रोतों की दृष्टि से देखें तो जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और सिंगापुर से वास्तविक निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। जर्मनी से निवेश साल-दर-साल 86.6 प्रतिशत बढ़ा, स्विट्ज़रलैंड से 57.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि सिंगापुर से निवेश में 10.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version