Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CPPCC का वार्षिक सम्मेलन 4 मार्च को उद्घाटित होगा

March 1, 2026

CPPCC का वार्षिक सम्मेलन 4 मार्च को उद्घाटित होगा

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति की स्थायी समिति की 15वीं बैठक 1 मार्च को पेइचिंग में आयोजित हुई। बैठक में सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे अधिवेशन के आयोजन का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय के अनुसार, 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन 4 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित होगा।

इस चौथे पूर्णाधिवेशन के प्रमुख एजेंडे में सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति की स्थायी समिति की कार्य-रिपोर्ट प्रस्तुत करना और तीसरे पूर्णाधिवेशन के बाद से प्रस्तावों के क्रियान्वयन संबंधी कार्यों की रिपोर्ट सुनकर उनकी समीक्षा करना शामिल है।

इसके साथ ही, प्रतिनिधि 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन में भी उपस्थित रहेंगे, जहां वे सरकारी कार्य-रिपोर्ट तथा अन्य महत्वपूर्ण रिपोर्टें सुनकर उन पर विचार-विमर्श करेंगे। अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा के मसौदे पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें