Site icon Dainik Savera Times

China ने 23 लाख से अधिक 5जी बेस स्टेशन बनाए और खोले

11 जनवरी को पेइचिंग में आयोजित चीनी राष्ट्रीय औद्योगिक और सूचनाकरण कार्य सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार चीन में 23 लाख से अधिक 5जी बेस स्टेशन बनाए और खोले गए हैं, और नए डेटा केंद्रों के निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं।

हाल के वर्षों में चीन ने नई सूचना अवसंरचना के निर्माण को बढ़ावा देने, 5जी, गीगाबिट ऑप्टिकल नेटवर्क और औद्योगिक इंटरनेट के निर्माण को गहरा करने और डिजिटल अर्थव्यवस्था और वास्तविक अर्थव्यवस्था के गहन एकीकरण को बढ़ावा देने में आगे बढ़ाया है।

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री चिन च्वांगलोंग ने सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2023 नई चीन सूचना अवसंरचना निर्माण के समन्वित विकास को बढ़ावा देने का नीतिकद कदम उठाएगा, 5जी और गीगाबिट ऑप्टिकल नेटवर्क के निर्माण में तेजी लाएगा, ” सीमा क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड को कवर करने ” के निर्माण का शुभारंभ किया, 6जी प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास को व्यापक रूप से बढ़ावा देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version