Site icon Dainik Savera Times

China ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सूडान के खिलाफ प्रतिबंध हटाने के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया करने का किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थायी प्रतिनिधिमंडल के काउंसलर ल्यांग हेंगचू ने 25 जनवरी को एक भाषण दिया, जब सुरक्षा परिषद ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के सूडान से संबंधित मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सूडान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध हटाने के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया करने का आह्वान किया। ल्यांग हेंगचू ने कहा कि सूडान के दारफुर में कानूनी शासन का पुनर्निर्माण और न्याय को साकार करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय का साझा लक्ष्य है। चीन इस बात पर सूडान सरकार की सराहना करता है कि वह न्याय और जवाबदेह ठहराने को स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण साधन के रूप में मानती है।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को राजनीतिक हस्तक्षेप को दूर करके सूडान को ठोस सहायता प्रदान करनी चाहिए और सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों को हटाने पर सकारात्मक जवाब देना चाहिए। ल्यांग हेंगचू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के सूडान से जुड़े मुद्दे पर चीन का रुख नहीं बदला है। आशा है कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पूरक क्षेत्राधिकार के सिद्धांत का कड़ाई से पालन करते हुए सूडान की राष्ट्रीय न्यायिक संप्रभुता का ठोस सम्मान करेगा, सूडान सरकार की संबंधित राय को पूरी तरह से सुनेगा, स्वतंत्र, निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ स्थिति बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित करेगा कि वह जो काम करता है वह सूडान में न्यायिक न्याय को बढ़ाने और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए लाभदायक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version