Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य पूर्व में तनाव को और अधिक बढ़ने से रोकने का चीन का आह्वान

April 15, 2024

मध्य पूर्व में तनाव को और अधिक बढ़ने से रोकने का चीन का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 14 अप्रैल को इज़राइल पर ईरान के हमले को लेकर आपात बैठक की। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी प्रतिनिधि मंडल के अस्थाई कार्यदूत ताई पिंग ने अपने भाषण में संबंधित पक्षों से तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए शांत रहने और संयम बरतने का आह्वान किया।

   ताई पिंग ने कहा कि गाज़ा में संघर्ष शुरू होने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय न केवल गाज़ा पट्टी में मानवीय आपदा को स्वीकार करने में असमर्थ रहा है और उसने तत्काल युद्धविराम और युद्ध को समाप्त करने की जोरदार मांग की, बल्कि वह संघर्ष को लेकर भी काफी चिंतित है जो क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा रहा है  और जटिल व गंभीर प्रभाव लाएगा। 

1 अप्रैल को सीरिया में ईरानी राजनयिक दूतावास पर हवाई हमला हुआ, जिसमें कई लोग हताहत हुए और दूतावास की इमारत को गंभीर क्षति हुई। इस घटना ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन किया, सीरिया की संप्रभुता और ईरान की संप्रभुता दोनों का उल्लंघन किया। यह घटना बेहद ख़राब प्रकृति की है।

   ताई पिंग ने कहा कि चीन 13 अप्रैल को हुई तनातनी को लेकर बेहद चिंतित है। चीन ने यह भी ध्यान दिया है कि ईरान ने कहा है कि संबंधित सैन्य कार्रवाई सीरिया में ईरानी राजनयिक दूतावास के भवन पर इज़रायल के हमले के जवाब में थी, और इस बिंदु पर संबंधित मुद्दों को हल करने पर विचार किया जा सकता है। चीन संबंधित पक्षों से यथासंभव शांति और संयम बनाए रखने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के उद्देश्यों के अनुसार मतभेदों और विवादों को हल करने और तनाव को और अधिक बढ़ने से रोकने का आह्वान करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें