Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने पाक में चीनी काफिले पर आतंकवादी हमले की निंदा की

October 8, 2024

चीन ने पाक में चीनी काफिले पर आतंकवादी हमले की निंदा की

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 7 अक्तूबर को कराची में जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक चीनी परियोजना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में बताया कि चीनी पक्ष चीनी नागरिकों पर हुए हमले के प्रति बहुत हैरान है और इस आतंकवादी कार्रवाई की जबरदस्त निंदा करता है। हम मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हैं और मृतकों के परिवार वालों को संवेदना देते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना में चीन और पाकिस्तान दोनों पक्षों के लोगों की जान गई है,जिसमें दो चीनी नागरिक मारे गये और एक घायल हुआ है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पक्ष पाकिस्तान से घायल लोगों के इलाज और सम्बंधित कार्य की पूरी कोशिश करने और फौरन ही इस घटना की जांच करने और अपराधियों को पकड़कर उन को सख्त सज़ा देने का आग्रह करता है। इसके साथ चीन पाक से सुरक्षा में मौजूद खामियां दूर कर अधिक लक्षित कदम उठाकर चीन-पाक आर्थिक गलियारे और पाकिस्तान स्थित चीनी नागरिकों,परियोजनाओं और संस्थाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का अनुरोध करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद समग्र मानव का दुश्मन है। आतंकवादी शक्ति चीन और पाकिस्तान के बीच पारस्परिक विश्वास और सहयोग तथा सीपेक निर्माण बर्बाद करने की कुचेष्टा विफल होगी। चीन पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का समर्थन जारी रखेगा और पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन-पाक सम्बंध बर्बाद करने की कोई भी कुचेष्टा को नाकाम करेगा।

 (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें