चीनी मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 अगस्त तक दक्षिण चीन और उत्तर-पश्चिम चीन में भारी बारिश होने की आशंका है। क्वांगतोंग प्रांत , कानसू प्रांत और निंगश्या ह्वेई जातीय स्वायत्त प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार या भारी बारिश और कुछ स्थानों में भयंकर भारी बारिश हो सकती है। चीन की राष्ट्रीय बाढ़ और सूखा राहत आपातकालीन योजना और संबंधित नियमों के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने 3 अगस्त को क्वांगतोंग प्रांत, कानसू प्रांत और निंगश्या ह्वेई जातीय स्वायत्त प्रदेश में 4वीं स्तरीय बाढ़ आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। साथ ही बाढ़ नियंत्रण प्रयासों में सहायता के लिए क्वांगतोंग में एक कार्य समूह भेजा गया है।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़े- बंगाल सहित इन राज्यों में कब होंगे चुनाव? ECI आज करेगा तारीखों का ऐलान

