Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने ‘भाजपा’ के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बहुमत प्राप्त करने पर PM Modi को दी बधाई

June 6, 2024

चीन ने ‘भाजपा’ के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बहुमत प्राप्त करने पर PM Modi को दी बधाई

बीजिंग: चीन ने भारत के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बहुमत प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और कहा है कि चीन भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। चीनी समाचार एजेंसी के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को यहां कहा कि एक मजबूत और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों पक्षों के साझा हितों को पूरा करता है और क्षेत्र एवं दुनिया भर में शांति एवं विकास के लिए अनुकूल है। प्रवक्ता ने कहा कि चीन दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों के बुनियादी हितों से आगे बढ़ने, समग्र स्थिति और भविष्य को ध्यान में रखने और द्विपक्षीय संबंधों को स्वस्थ और स्थिर प्रगति के रास्ते पर लाने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें