Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने उच्च प्रोटीन वाले मक्के की स्वतंत्र रूप से खेती करने में सफलता प्राप्त की

June 4, 2026

चीन ने उच्च प्रोटीन वाले मक्के की स्वतंत्र रूप से खेती करने में सफलता प्राप्त की

इंटरनेशनल डेस्क: हाल ही में, चीनी विज्ञान अकादमी के आणविक पादप विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र की एक शोध टीम ने चीन के कई विश्वविद्यालयों के सहयोग से जंगली मक्के में उच्च प्रोटीन जीन THP3-T की सफलतापूर्वक खोज की है। इससे चीन में उगाई जाने वाली मक्के की मुख्य किस्मों में प्रोटीन की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और पशु चारा उद्योग में उपयोग होने वाले सोयाबीन मील की मात्रा में कमी आने की उम्मीद है। इससे सोयाबीन आयात पर चीन की निर्भरता को कम करने और चारा आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इन निष्कर्षों को 3 जून को अंतरराष्ट्रीय अकादमिक पत्रिका नेचर में प्रकाशित किया गया था।

बताया जाता है कि मक्का चीन की सबसे बड़ी अनाज फसल है और पशुओं के चारे का एक प्रमुख घटक है। लेकिन चीन में हाइब्रिड मक्के में प्रोटीन की मात्रा आमतौर पर लगभग 8 प्रतिशत होती है, और घरेलू पशु आहार में प्रोटीन की मात्रा आयातित सोयाबीन मील पर बहुत अधिक निर्भर करती है, जिसके कारण सोयाबीन का आयात साल दर साल उच्च बना रहता है। अनुमान है कि अगर चीन में मक्के में प्रोटीन की मात्रा 1 प्रतिशत बढ़ जाए, तो यह लगभग 80 लाख टन आयातित सोयाबीन की जगह ले सकता है। इसलिए, उच्च प्रोटीन वाले मक्के की खेती पशुओं के चारे में प्रोटीन की कमी को दूर करने के प्रमुख उपायों में से एक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें