Site icon Dainik Savera Times

चीन के उपकरण विनिर्माण उद्योग ने दर्ज की मजबूत वृद्धि, आर्थिक सुधार को मिला बढ़ावा

NINGBO, CHINA - MAY 29: Workers assemble parts of vehicles on the production line for electric vehicle maker Zeekr at its factory on May 29, 2025 in Ningbo, China. China’s automakers account for nearly two-thirds of global sales of electric vehicles and exports more vehicles overseas than any other country. Zeekr, a pure-electric brand aimed at the luxury market, has seen sales growth in the highly competitive Chinese market and is furthering its expansion into Asia, the Middle East, Latin America, and parts of Europe. The company’s plans to enter the US market has faced hurdles due to tariffs on China made electric vehicles. In 2024, Zeekr delivered more than 220,000 vehicles, according to the company. Zeekr is among several Chinese EV makers building vehicles in automated factories using robotics powered by artificial intelligence alongside human workers. Zeekr is owned by Geely Holdings, which also has ownership stake in a number of foreign brands including Volvo, Lotus, and Polestar.(Photo by Kevin Frayer/Getty Images)

इंटरनेशनल डेस्क। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से मई तक चीन के उपकरण विनिर्माण उद्योग के मुनाफे में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.2% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि चीनी बड़े उद्यमों के कुल मुनाफे में 2.4 प्रतिशत अंकों के योगदान के साथ, समग्र औद्योगिक लाभ में एक उत्कृष्ट सहायक भूमिका निभा रही है।

उपकरण विनिर्माण उद्योग के आठ प्रमुख क्षेत्रों में से सात ने लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। इनमें विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, और सामान्य उपकरण उद्योगों ने दोहरे अंकों से अधिक की वृद्धि दर दर्ज की, जिनकी वृद्धि दर क्रमशः 11.9%, 11.6% और 10.6% रही।

पूरे उद्योग पर व्यापक रूप से नज़र डालें तो, जनवरी से मई तक बड़े चीनी उद्यमों को कुल 27 खरब 20 अरब 43 करोड़ युआन का लाभ हुआ। यह जनवरी से अप्रैल तक की तुलना में 6 खरब 3 अरब 41 करोड़ युआन की वृद्धि को दर्शाता है, जो आर्थिक गतिविधियों में लगातार सुधार का संकेत है। 

परिचालन आय के मोर्चे पर, जनवरी से मई तक बड़े चीनी उद्यमों की परिचालन आय में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.7% की वृद्धि हुई है। औद्योगिक उद्यमों का राजस्व लगातार बढ़ रहा है, जो अगले चरण में उद्यमों के मुनाफ़े की वसूली के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा करता है और देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने में सहायक होगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version