Site icon Dainik Savera Times

“चीन फिल्म उपभोग वर्ष” का शुभारंभ, समुद्र पर क्रूज़ जहाज़ पर है सिनेमाघर

इंटरनेशनल डेस्क: चीन फिल्म प्रशासन तथा चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने चीन की राजधानी पेइचिंग में “चीन फिल्म उपभोग वर्ष” का शुभारंभ किया, इसका उद्देश्य उपभोग को बढ़ाने में फिल्मों की सकारात्मक भूमिका निभाना है।

“चीन फिल्म उपभोग वर्ष” कार्यक्रम न केवल फिल्म बाजार के निरंतर गर्म होने को बढ़ावा देगा और उपभोग को प्रभावी ढंग से बढ़ाएगा, बल्कि चीन के फिल्म उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को भी आगे बढ़ाएगा।
बताया गया है कि “चीन फिल्म उपभोग वर्ष” में कई गतिविधियां शुरू की जाएंगी, जैसे कि फिल्म देखने पर छूट, “सप्ताहांत पर एक साथ फिल्में देखना”, दर्शकों को वास्तविक लाभ पहुंचाना आदि।

उधर, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में, चीन के स्व-निर्मित विशाल क्रूज़ जहाज “अडोरा मैजिक सिटी”, शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर से रवाना हुआ, जो यात्रियों को दक्षिण कोरिया के जेजू शहर और जापान के फुकुओका केन ले जा रहा है। इसके साथ ही, यह क्रूज़ जहाज़ को “मोबाइल मूवी थीम पार्क” में तब्दील कर दिया गया है। सीएमजी के अधीनस्थ सीसीटीवी न्यूज़ ने क्रूज़ जहाज “अडोरा मैजिक सिटी” के साथ मिलकर “चीन फिल्म उपभोग वर्ष” थीम पर आधारित पहली क्रूज शिप यात्रा शुरू की, जिसमें 5,000 से अधिक यात्रियों को खेलने के नए तरीके मिले हैं।

क्रूज़ जहाज़ पर, यात्री चीनी फिल्मों का देखने के साथ-साथ प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता-अभिनेत्री, मशहूर गायकों के साथ समुद्र पर मूवी कॉन्सर्ट का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा, क्रूज़ जहाज़ पर आयोजित तुनहुआंग चित्र प्रदर्शनी में पश्चिमोत्तर चीन के कानसू प्रांत में तुंगहुआंग गुफ़ा के 16 कालजयी भित्ति-चित्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया गया है कि यह “मूवी जर्नी” थीम पर आधारित यात्रा सीसीटीवी न्यूज और “अडोरा मैजिक सिटी” का एक अभिनव प्रयास है। “फिल्म + पर्यटन” मॉडल न केवल सांस्कृतिक उपभोग के उन्नयन को बढ़ावा देता है, बल्कि चीनी फिल्म संस्कृति को “लहरों को तोड़ कर” विदेश जाने की अनुमति भी देता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

Exit mobile version