Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

2022 में चीन का GDP हजार खरब युआन से अधिक

March 1, 2023

2022 में चीन का GDP हजार खरब युआन से अधिक

चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो ने 28 फरवरी को वर्ष 2022 में राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास सांख्यिकीय बुलेटिन जारी किया। प्रारंभिक लेखांकन के अनुसार पिछले साल चीन में जीडीपी 1,210 खरब 20 अरब 70 करोड़ युआन रहा, जो वर्ष 2021 की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है। इसमें प्राथमिक उद्योग के वर्धित मूल्य 88 खरब 34 अरब 50 करोड़ युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 4.1 फीसदी है। द्वितीय उद्योग के वर्धित मूल्य 483 खरब 16 अरब 40 करोड़ युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 3.8 प्रतिशत है। वहीं तृतीय उद्योग के वर्धित मूल्य 638 खरब 69 अरब 80 करोड़ युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 2.3 फीसदी है।

जीडीपी में प्राथमिक उद्योग, द्वितीय उद्योग और तृतीय उद्योग का अनुपात क्रमशः 7.3 प्रतिशत, 39.9 प्रतिशत और 52.8 प्रतिशत रहा। पिछले साल के अंत तक चीन की जनसंख्या 1 अरब 41 करोड़ 17 लाख 50 हजार रही, जो वर्ष 2021 से 8 लाख 50 हजार कम है। देश में कार्यरत व्यक्तियों की संख्या 73 करोड़ 35 लाख 10 हजार रही, वहीं बेरोजगारी दर 5.6 प्रतिशत है। पिछले साल चीन में सीपीआई वर्ष 2021 की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है। विदेशी मुद्रा भंडार 31 खरब 27 अरब 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो वर्ष 2021 से 1 खरब 22 अरब 50 करोड़ डॉलर कम है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें