Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वीजा-मुक्त देशों में 6 और देशों को जोड़कर खुलेपन का एक मजबूत संकेत देता चीन

March 14, 2024

वीजा-मुक्त देशों में 6 और देशों को जोड़कर खुलेपन का एक मजबूत संकेत देता चीन

14 मार्च से, चीन छह देशों- स्विट्जरलैंड, आयरलैंड, हंगरी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम और लक्ज़मबर्ग के सामान्य पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-मुक्त नीति का परीक्षण करेगा।प्रासंगिक व्यवस्था के अनुसार, 2024 के 14 मार्च से 30 नवंबर तक, स्विट्जरलैंड सहित छह देशों के सामान्य पासपोर्ट धारक जो व्यापार, पर्यटन, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने और 15 दिन से भी कम समय में चीन में ट्रांसफर, वीज़ा-मुक्त के साथ चीन में प्रवेश कर सकते हैं।

मार्च की शुरुआत में, चीन ने 157 देशों के साथ विभिन्न किस्मों वाले पासपोर्ट समेत पारस्परिक वीज़ा छूट समझौते संपन्न किए हैं और वीज़ा प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए 44 देशों के साथ समझौते या व्यवस्था पर पहुँचे हैं। वर्तमान में, 23 देशों ने चीन के साथ व्यापक पारस्परिक वीज़ा छूट प्राप्त की है, और 60 से अधिक देश और क्षेत्र चीनी नागरिकों को वीज़ा-मुक्त या वीज़ा-ऑन-अराइवल देते हैं। साथ ही, चीन ने विदेशियों के लिए चीन में जीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई नीतियां जारी की हैं। उदाहरण के लिए पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने अली पे और टेन पे को अपनी व्यावसायिक प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने और विदेशी बैंक कार्डों की बाइंडिंग दक्षता में सुधार किया। व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करने के साथ प्रमाणीकरण जैसी चीज़ों को सरल बनाया गया। चीन में मोबाइल भुगतान का उपयोग करने वाले विदेशियों के लिए एकल लेनदेन सीमा को 1,000 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 5,000 अमेरिकी डॉलर कर दिया गया और वार्षिक संचयी लेनदेन की सीमा 10 हज़ार अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 50 हज़ार अमेरिकी डॉलर कर दिया।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें